अनूपपुर: कलेक्टर ने लापरवाही पर अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करने की चेतावनी दी
अनूपपुर। नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने विभागीय समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों और मैदानी अमले को पूरी जिम्मेदारी और मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण, अस्पतालों में ओपीडी समय-सारिणी प्रदर्शित करने, चिकित्सकों की नियमित