मोतिहारी जेल से इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती एक कैदी की आज मौत हो गई। 6 अप्रैल को सदर अस्पताल मे जेल प्रशासन ने इलाज के लिए लाया गया था। मृतक हरसिद्धि थाना के घीवाढार का अच्छे लाल पासवान बताया जाता है उक्त मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुटी है। जानकारी गुरूवार को दो बजे मिली।