नवाबगंज: पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में एसपी ने परेड की सलामी ली, निरीक्षण के बाद सम्बन्धित को दिए निर्देश
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार करीब 9 बजे परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने परेड की सलामी ली एवं पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी, परेड और टोलीवार ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों का टर्न-आउट चेक किया गया और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए