पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद चिराग पासवान ने कहा- विपक्ष ने चुनाव के बीच में अंबानी और अडानी का नाम लेना बंद कर दिया
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर करारा हमला बोला है। मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि जिस अंबानी और अडानी का नाम लेकर कांग्रेस और उनके घटक दल हमें घेरा करते थे, आखिर ऐसा क्या हुआ कि चुनाव के बीच में आकर अंबानी और अडानी का नाम लेना उन्होंने बंद कर दिया।