ग्वालियर गिर्द: खिड़की में फंसा चोर! चोरी करने घुसा और खुद ही बन गया पकड़े जाने की वजह
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल की रात करीब 11 बजे एक शातिर चोर चोरी की नीयत से निर्माणाधीन मकान में घुसा, लेकिन किस्मत ने ऐसा साथ छोड़ा कि उसका हाथ जाली में फंस गया और उसे पूरी रात वहीं खड़े-खड़े गुजारनी पड़ी। सुबह मकान मालिक की नजर पड़ी तो पुलिस को बुलाकर आरोपी को गिरफ्तार कराया गया।