कानपुर: गुजैनी बाईपास पर मोटर बाइक रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
गुजैनी बाईपास पर शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि 3:00 बजे मोटर बाइक रिपेयरिंग की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया।फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने जानकारी दी आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन फजलगंज से एक यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और अल्प समय में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। कोई जनहानि नहीं हुई है। आवश्यक कार्रवाई की गई है।