गुना नगर: एम-3 टाउनशिप में बुजुर्ग दंपत्ति के घर चोरी का पर्दाफाश; शातिर गुज्जर पारदी गिरफ्तार, गिरोह के 9 आरोपी फरार
गुना के केंट थाना पुलिस ने एम-3 टाउनशिप में बुजुर्ग दंपत्ति के घर हुई चोरी का खुलासा कर एक आरोपी गुज्जर पारदी को गिरफ्तार किया है। 22-23 मई की रात बदमाशों ने घर में घुसकर 50 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी किए थे। आरोपी को मणिधारी कॉलोनी से पकड़ा गया। उससे 5 हजार रुपए बरामद हुए हैं, जबकि उसके 9 साथी अब भी फरार हैं।