प्रतापगढ़: राजस्थान सरकार का ग्राम रथ ग्राम पंचायतों में जाकर योजनाओं की जानकारी देगा, कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रथ रवाना
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले में ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर से ग्राम विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस दौरान समाज सेवी रवि जोशी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पर्वत सिंह चुंडावत, एसीईओ