चंदला: चंदला में बाइक सवारों ने 65 वर्षीय वृद्ध को बेरहमी से पीटा, हाथ तोड़ा
चंदला थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 4 बाई एक 65 वर्षीय रामचरण अहिरवार को दो बाइक सवारों ने बेरहमी से पीटा. खेत से लौटते समय रामचरण को चलती गाड़ी पर लाठी मारी गई, जिससे उनका हाथ टूट गया. हमलावरों ने चेहरा ढका हुआ था और वारदात के बाद फरार हो गए. घायल रामचरण को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है.