चंदला: पवाई गांव में बारिश की वजह से नाला उफान पर, घरों में पानी घुसने से लोगों को हुआ भारी नुक़सान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
छतरपुर जिले में जारी भारी बारिश के कारण गुरुवार देर रात चंदला थाना क्षेत्र के पवाई गांव में एक नाला उफान पर आ गया, जिससे गांव में बाढ़ की स्थिति बन गई। शुक्रवार शाम 4 बजे तक लोगों ने बताया कि बाढ़ से उनका काफी सामान बह गया है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने अब प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।