चंदला: चंदला में सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत, परिजनों की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम
चंदला थाना क्षेत्र के छतपुरा गाँव में बीते दिन 60 वर्षीय गिदींया अहिरवार की खाना खाते समय सर्प काटने से मौत हो गई थी. परिजनों की अनुपस्थिति के कारण उनका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था. शनिवार दोपहर 12 बजे परिजनों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदला पहुँचने के बाद डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया.