चंदला: बिजली कटौती के खिलाफ 32 गांवों के लोगों ने चक्का जाम कर किया अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर किया भजन कीर्तन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
चंदला क्षेत्र के सराई फीटर से जुड़े करीब 32 गांवों के ग्रामीणों ने 45 दिनों से जारी बिजली कटौती के विरोध में आज चंदला-बछौन मुख्य मार्ग पर रविवार की दोपहर 12 बजे चक्का जाम कर दिया। पुलिस और तहसीलदार के समझाने के बावजूद ग्रामीण नहीं माने। बाद में, विद्युत विभाग के ए.ई. ने मौके पर पहुंचकर समस्या के जल्द समाधान का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया।