कोंडागांव: फरसगांव में निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, मजदूरी भुगतान व श्रमिक हितों को लेकर राजमिस्त्री संघ ने सौंपा ज्ञापन
राजमिस्त्री एवं मजदूर कल्याण संघ कोंडागांव द्वारा शुक्रवार को फरसगांव के रेस्ट हाउस में प्रदेश के श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा को श्रमिकों एवं निर्माण कार्यों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने शासन से मांग करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने, स्थानीय श्रमिकों को रोजगार देने और मजदूर हितो की