ग्वालियर में स्कूलों की किताबों को लेकर चल रही मनमानी पर अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अभिभावकों को महंगी किताबें खरीदने के दबाव से राहत दिलाने के लिए जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे ‘पुस्तक मेला’ आयोजित करने का आदेश जारी किया है।