हरसूद: आधुनिक युग में भी सिविल अस्पताल हरसूद पुराने एक्सरे मशीन पर निर्भर, 10 दिनों से मशीन बंद
Harsud, Khandwa | Apr 27, 2026 करीब 1 साल पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरसूद से सिविल अस्पताल हरसूद का दर्जा पा चुके संत बुखारदास बाबा सिविल अस्पताल हरसूद आज के इस मॉडर्न युग में भी पुराने जमाने की एक्सरे मशीन पर निर्भर है। जबकि प्रदेश के अधिकांश सिविल अस्पतालों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डिजिटल एक्सरे मशीन का उपयोग किया जा रहा है।