भीलवाड़ा: मातृ एवं शिशु अस्पताल से मोबाइल चोरी, होमगार्ड कर्मियों ने 2 संदिग्धों को पकड़ा, एक फरार
जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु अस्पताल इकाई में शनिवार दोपहर मोबाइल चोरी की घटना सामने आई। वार्ड नंबर 180 में एक बुजुर्ग महिला का मोबाइल चोरी होने की सूचना मिलते ही होमगार्ड कर्मी तुरंत सक्रिय हो गए।सूचना पर पहुंचे होमगार्ड कर्मियों ने तीन संदिग्ध युवकों को रोकना चाहा तो युवक भागने लगे,इस पर होमगार्ड कर्मियों ने 2 युवकों को पकड़ लिया और एक युवक फरार हो गया।