अरैन: अराई में जर्जर सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी
Arain, Ajmer | May 5, 2026 अराई क्षेत्र में डांग-भांभोलाव रोड की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है।