टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, 426 वाहनों की जाँच की गई, 77 चालान काटे गए
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 426 वाहन को चेक किया। सगन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा 77 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर 26000 समन शुल्क वसूला गया।