भभुआ: मनिहारी चेकपोस्ट मोड़ से पुलिस ने एक मैजिक पिकप से 898 पिस 8 पीएम शराब बरामद की, चालक फरार
Bhabua, Kaimur | Nov 22, 2025 मनिहारी चेक पोस्ट मोड़ से भभुआ थाना की पुलिस ने एक मैजिक पिकप से 898 पीस एटपीएम शराब को बरामद किया जबकि चालक फरार हो गया। आज शनिवार को 2 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर शनिवार की अहले सुबह 4:30 बजे मनिहारी मोड़ चेक पोस्ट पर पुलिस पहुंची तो एक मैजिक में शराब लेकर चालक आ रहा था। जैसे ही पुलिस को देखा तो वाहन को छोड़ फरार हो गया।