बिहपुर: विक्रमशिला सेतु बंद, लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित
नवगछिया. विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद होने से गंगा पार के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गयी है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, नौकरीपेशा लोगों की ड्यूटी और छोटे व्यवसायियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। महिला शिक्षिकाओं, एएनएम, ऑटो-टोटो चालकों और दूध-सब्जी बेचने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।