गोपालगंज: आरार मोड के पास एनएच-27 पर उत्पाद विभाग की टीम ने 17 लीटर शराब के साथ एक बाइक सवार को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के आरार मोड के पास एनएच 27 के पास से उत्पाद विभाग के टीम ने शराब के साथ बाइक सवार एक आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी के पास से 17लीटर शराब बरामद किया गया।इसके साथ ही एक बाइक को भी जप्त किया गया।उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने सोमवार को शाम 5 बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपि से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया।