गोपालगंज: समाहरणालय स्थित कार्यालय में रबी मौसम की तैयारी को लेकर डीएम ने कृषि टास्कफोर्स के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
गोपालगंज जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में कृषि टास्कफोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को दोपहर 3:30 बजे आयोजित की गई। बैठक में जिले के कृषि कार्यों की प्रगति, वर्तमान योजनाओं की स्थिति तथा आगामी रबी मौसम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।