गोपालगंज: समाहरणालय सभा कक्ष में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कार्यशाला आयोजित, डीएम सहित कई अधिकारी मौजूद
गोपालगंज समाहरणालय सभा कक्ष मे जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय के सौजन्य से लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा के द्वारा सोमवार को दोपहर 1 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे