कोडरमा: मकर संक्रांति पर गौ सेवा का अनुपम उदाहरण, रेखा जोशी ने श्री कोडरमा गौशाला में किया तुलादान
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार को श्री कोडरमा गौशाला परिसर में भक्ति और सेवा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर समाजसेवी रेखा जोशी ने अपने वजन के बराबर गुड़ समेत गौ चारा का तुलादान कर गौ माता की सेवा की। तुलादान कार्यक्रम के दौरान रेखा जोशी ने गौशाला के विभिन्न शेड में मौजूद गौ माताओं को गुड़ खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।