मुरैना नगर: महापौर बंगले पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम समर्थन बैठक में प्रस्ताव पारित, महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा
मुरैना महापौर बंगले पर आज शाम आयोजित मेयर इन काउंसिल की बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। महापौर शारदा राजेंद्र प्रसाद सोलंकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एमआईसी सदस्य मौजूद रहे। प्रस्ताव को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला बताया गया।