नवाबगंज: सीएचसी देवा में पौधरोपण महाभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
बाराबंकी के देवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन रविवार करीब 11 बजे किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस दौरान चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।