नौगढ़: नौगढ़ तहसील में अधिवक्ताओं और लेखपाल के बीच विवाद, जांच शुरू
नौगढ़ तहसील में शनिवार दोपहर 01बजे को अधिवक्ताओं व लेखपाल के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बार एसोसिएशन ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए न्यायिक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। वहीं लेखपाल आकाशदीप चौहान ने मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। एसडीएम विकास मित्तल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।