हमीरगढ़। तहसील के मंगरोप क्षेत्र में आमा सीनियर स्कूल में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।विशाल पाराशर,पप्पू जाट,आशीष तिवारी,संजय पांड्या,मोहन भण्डारी तथा जैन संगिनी ग्रुप के सहयोग से स्कूल में स्मार्ट रूम के विकास के लिए दो एलईडी भेंट की गईं।