भादरा: जल उपयोक्ता संगमों की मतदाता सूचियां प्रकाशित, 5 जून तक दावे-आक्षेप आमंत्रित
भादरा जल संसाधन विभाग ने अमरसिंह सब ब्रांच परियोजना क्षेत्र के जल उपयोक्ता संगम एपी-01 से 13 की मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी हैं। दावे-आक्षेप 26 मई से 5 जून 2026 शाम 6 बजे तक जल संसाधन खंड कार्यालय में जमा होंगे। नाम जोड़ने हेतु प्रारूप-2 व आक्षेप हेतु प्रारूप-3 निर्धारित किए गए हैं।