बिहार: बिहार शरीफ के टाउन हॉल में महिला महोत्सव के लिए प्रतिभागियों का लिया गया ऑडिशन
Bihar, Nalanda | Dec 16, 2024 राजगीर में 21 दिसंबर से शुरू होने बाले महिला महोत्सव के लिए निर्त्य, नाटक ,गायन के लिए बिहार शरीफ के टाउन हॉल में सोमवार की सुबह 9:30 बजे से ऑडिशन लिया गया। ऑडिशन में काफी संख्या में छात्राएं शामिल हुई एकल निर्त्य और सामूहिक निर्त्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी ने बताया की राजगीर महोत्सव के दौरान महिला महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा ।