बिहार: नकटपुरा गांव में पुराने विवाद को लेकर मारपीट और गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल
Bihar, Nalanda | Dec 16, 2024 बिहार थाना क्षेत्र के नकटपूरा गांव में रविवार की रात करीब 9:30 बजे गांव के ही लोगों ने कमधिन यादव के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिससे अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना के संबंध में रिश्तेदार ने बताया कि उसके पिता गांव में ब्रह्मभोज में खाना खाने के लिए जा रहे तभी पूर्व से घात लगाए एक दर्जन की संख्या में लोगों ने लाठी डंडे धारदार हथियार से हमला कर दिया।