कसडोल: खर्वे में 8 रहस्यमयी मौतों का खुलासा, गांव का ही निकला सीरियल किलर, शराब में जहर मिलाकर की 8 हत्याएं
जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुराना खर्वे में पिछले चार माह के दौरान हुई 8 रहस्यमयी मौतों का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मामले में गांव के ही निवासी रामसहाय जायसवाल (46 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पुरानी रंजिश, मानसिक कुंठा और प्रतिशोध की भावना के चलते अपने परिचितों को शराब में जहर मिलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार 6 जून