गावां वन प्रक्षेत्र के मुखबली में गुरुवार की दोपहर दो बजे गावां वन प्रक्षेत्र के रेंजर अनिल कुमार के नेतृत्व में छापेमारी किया गया। आरा मिल को ध्वस्त करते हुए 3 ट्रेक्टर लकड़ी बोटा जब्त किया गया। इस संबंध में रेंजर अनिल कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि मुखबली गांव में आरा मिल संचालित है।