शाहबाद: सिरदार नगर का रहने वाला युवक तमंचा के साथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अवैध शस्त्र के निर्माण,बिक्री और परिवहन करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को उपनिरीक्षक मोहम्मद अमजद द्वारा गिरफ्तारी की गई।