डीग शहर के नीमघटा मोहल्ला में शनिवार की सुबह एक महिला के घर के आंगन में झाड़ू लगाते वक्त आंगन में चल रहे तूफान पंखे की चपेट में आने से करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डीग अस्पताल की मोर्चरी में शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है।