बिजनौर: बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में हाथ में छुरी लिए व्यक्ति का वीडियो हुआ वायरल
Bijnor, Bijnor | May 4, 2026 बिजनौर में आज सोमवार को दोपहर करीब 2:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रात के अंधेरे में एक व्यक्ति हाथ में छुरी लिए मोहल्ले वासियों पर रोब ग़ालिब कर रहा है। इस मामले में पड़ोसियों का आरोप है की वीडियो में दिख रहा शख्स लगातार उन्हें डरा धमका रहा है। हालांकि की घटना को लेकर अभी पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।