कैराना: कांधला पुलिस ने किशोरी को ले जाने के मामले में खंद्रावली गांव के निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
कांधला थाना क्षेत्र में मार्च माह में नाबालिग लड़की को ले जाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में किशोरी के परिजन की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि उक्त मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम शाहरूख है और वह गांव खंद्रावली का रहने वाला है।