सिमरिया: मिट्टी की सेहत से सुधरेगी किसान की किस्मत: मोहाना में मिट्टी परीक्षण प्रशिक्षण संपन्न
खेत की मिट्टी स्वस्थ हो, तो वह सोना उगलती है। इसी सोच के साथ आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत मोहाना के निमहा में 'समर्थन संस्था', 'रिलायंस फाउंडेशन' और 'इफको' द्वारा एक दिवसीय मिट्टी परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग के प्रति आगाह करते हुए, मिट्टी की जांच और बायोफर्टिलाइजर अपनाने की सलाह दी।