प्रतापगढ़: भनई पुर गांव की विवाहिता ने एसपी से आबरू की सुरक्षा की लगाई गुहार
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भनईपुर गांव की एक महिला ने एसपी प्रतापगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि पड़ोसी दबंग किस्म का व्यक्ति है। आए दिन उसके दरवाजे पर गंदा पानी फेंकता है। उसकी दीवारों पर पान सुपारी खाकर थूक देता है। विरोध करने पर तरह-तरह की गालियां देता है। उसका नाजायज लोगों के साथ उठना बैठना है। कई बार अपने साथियों से भी हरकत करवा चुका है।