भोगांव: सीएम योगी आदित्यनाथ ने एलाऊ थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी को 'वीरता पदक' से किया सम्मानित
थाना एलाऊ मे तैनात थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में वीरता पदक से सम्मानित किया है। पूर्व मे बिछवां थाना क्षेत्र में तैनाती के दौरान अवनीश त्यागी ने ₹2 लाख के इनामी कुख्यात बदमाश जीतू ठाकुर का सामना किया था। बदमाश की ओर से हुई अंधाधुंध फायरिंग के बीच अपनी जान पर खेलकर उन्होंने मुठभेड़ मे अपराधी को ढेर किया था।