कालपी: कालपी में उधारी के रुपए मांगने पर मजदूर को पड़ा भारी, दबंग ने मजदूर और साथी के साथ की मारपीट
Kalpi, Jalaun | May 20, 2026 कालपी से बुधवार सुबह 10 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि बकाया रुपये मांगने पर एक मजदूर की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है, महमूदपुरा निवासी जुनैद मंगलवार को ट्रक मरम्मत के बदले अपने 6,280 रुपये लेने गया था, आरोप है कि ‘मुडिया गुम्मत’ स्थित दुकान पर मौजूद दबंगों ने उस पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अयाज को पीट दिया।