सिसई: सिसई थाना क्षेत्र की महिला ने पुंदाग के युवक पर लगाया अश्लील फोटो भेजकर धमकाने का आरोप, मामला दर्ज
Sisai, Gumla | Jan 28, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार रात बताया कि सिसई थाना क्षेत्र के एक महिला ने पुंदाग निवासी बबलू अंसारी के ऊपर प्राथमिक की दर्ज कराई है।जिसमें बताया गया है कि बबलू के द्वारा फोन में बातचीत के दौरान उसकी अश्लील फोटो का स्क्रीनशॉट ले लिया गया है। और लगातार उसे बदनाम करने की धमकी दी जा रही है तथा₹100000 देने और संबंध बनाने के लिए कहा जा रहा है।