लहलादपुर: जनता बाजार में दिनदहाड़े ₹2.5 लाख की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
जनता बाजार थाना क्षेत्र के जनता बाजार में शनिवार की दोपहर दिनदहाड़े उचक्कों ने सीएसपी संचालक के ढाई लाख रुपए से भरा झोला उड़ा लिया। घटना उस समय हुई जब पंडित पुनवासी अरविंद कुमार फल खरीदने में व्यस्त थे इसी बीच अपराधी मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दे डाला और रुपया लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे को खग्गल रही है