चूरू: पानी-बिजली समस्या को लेकर विधायक हरलाल सहारण ने सर्किट हाउस में अधिकारियों की लगाई क्लास
Churu, Churu | May 29, 2026 चूरू में भीषण गर्मी के बीच शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी व बिजली संकट को लेकर विधायक हरलाल सहारण ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।