बैकटपुर स्थित बिहार का बाबा धाम कहे जाने वाले गौरी शंकर मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी है। हालांकि सोमवार की अहले सुबह से शाम 4-5 बजे तक अत्यधिक भीड़ उमड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बिहार की लगभग आधा दर्जन जिले से भक्त श्रद्धालु यहां पहुंचकर महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करते हैं। हर जगह पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखी गई है।