भिवानी: जुई फीडर नहर में लोहानी गांव के पास मिला एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव
भिवानी की जुई फीडर नहर में गांव लोहानी के समीप हेड में सोमवार को एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव मिला। सूचना मिलते ही जुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पानी से बाहर निकाला, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल में लाया गया।