पामगढ़: खपरी गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, मुलमुला पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी हिरासत में
जांजगीर-चाम्पा जिले के मुलमुला थाना के खपरी गांव में हत्या की बड़ी वारदात हुई थी और बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर गई थी. मौके पर बदमाश के पैर के निशान मिले थे और होली का मुखौटा भी मिला था. जिसके आधार पर मुलमुला पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही थी। इधर, पुलिस ने बुजुर्ग पति पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है।