चंदिया: चंदिया तहसील को मिला नया प्रभार, सतीश सोनी बने तहसीलदार
उमरिया जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत चंदिया तहसील के तहसीलदार का प्रभार सतीश सोनी (नायब तहसीलदार) को सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार सतीश सोनी, जो वर्तमान में प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख उमरिया के पद पर कार्यरत हैं, अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आगामी आदेश तक तहसीलदार, चंदिया का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था की गयी है ।