कोटकासिम: कोटकासिम में रविवार को साढ़े तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी, ग्रामीण क्षेत्र रहेगा प्रभावित
Kotkasim, Alwar | Jun 20, 2026 कोटकासिम क्षेत्र में रविवार को साढ़े तीन घंटे बिजली कटौती रहेगी। राजस्थान विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से शनिवार शाम 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 132 केवी पूर जीएसएस से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कोटकासिम सहित पूरा ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित रहेगा।