दरभंगा: बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दरभंगा के शास्त्री चौक के पास अस्पताल का उद्घाटन किया
दरभंगा रेलवे स्टेशन के समीप शास्त्री चौक पर पन्ना यूरोस्टोन एंड ईएनटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा नगर के लोकप्रिय विधायक संजय सरावगी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौजूद अतिथियों ने रविवार को दिन के 12 बजे अपना संबोधन वयक्त किया।